तपती गर्मी में मानवता की मिशाल बना एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की गाजियाबाद इकाई और गाजियाबाद यातायात पुलिस निरीक्षक की पूरी टीम
जल सेवा कार्य करने वालों का स्वागत करते हुए। गाजियाबाद, 11 जून। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए एंटी करप्शन मूवमेंट भारत, गाजियाबाद इकाई द्वारा जनहित में जल सेवा एवं पानी की बोतल वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज हापुड़ चुंगी चौराहा, पर सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशेष यादव (ट्रैफिक इंचार्ज, गाजियाबाद) तथा डॉ. ओमकार गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एंटी करप्शन मूवमेंट भारत) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मेरठ जनपद से पधारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रणपाल सिंह, जिला अध्यक्ष मेरठ श्री खजान सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ प्रदेश प्रभारी श्री हेम सिंह मोरल तथा राष्ट्रीय सचिव श्री अनिल कुमार गुप्ता ने भी जल सेवा वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों एवं अन्य जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने हेतु सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर गाजियाबाद इकाई के विभिन्...