सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति जिला कोरिया की पुरानी कमेटी भंग, नई कमेटी की घोषणा शीघ्र होगी।
सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति जिला कोरिया की पुरानी कमेटी भंग, जल्द होगी नई कमेटी की घोषणा
चरचा कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट
सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति छत्तीसगढ़, जिला कोरिया की पूर्व में गठित कमेटी को संगठन हित एवं समिति के विस्तार को ध्यान में रखते हुए 28-05-2026 को भंग कर दिया गया है। समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया।
समिति द्वारा बताया गया कि 30-05-2026 को नई कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा की जाएगी। नई कमेटी में समाजहित एवं संगठन को मजबूत बनाने वाले सक्रिय लोगों को अवसर दिया जाएगा।
समिति ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, जनहित कार्य एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना है। नई कमेटी के गठन के बाद विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।
समिति के सदस्यों एवं समर्थकों से अपील की गई है कि वे संगठन के प्रति अपना सहयोग एवं विश्वास बनाए रखें।
Comments
Post a Comment