अनाधिकृत एवं गोपनीय रूप से, एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का लैटर पैड का प्रयोग करना गैर कानूनी है, होगी विधिक कार्यवाही।
प्रवर्तन विभाग, आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रेषित जांच आख्या
आगरा के रघुराज सिंह सिसोदिया पूर्व जिला सचिव ने आगरा विकास प्राधिकरण के जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के मोबाइल को हैक करके, एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के लैटर पैड पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के मोबाइल से एक शिकायत प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजी। इस शिकायत की पुष्टि के सबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन किया गया जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनभिज्ञता जाहिर की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगरा विकास प्राधिकरण को भी सूचित कर दिया है कि रघुराज सिंह सिसोदिया ने अनधिकृत रूप से एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के लैटर पैड पर शिकायत की है।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत रघुराज सिंह सिसोदिया के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने पर विचार कर रहा है।
Comments
Post a Comment