कामगारों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु दिया मांगपत्र
कोल इंडिया आईटीआई एंप्लाइज एसोसिएशन (सीटिया-सीटू) अध्यक्ष सह प्रबंधक बिलासपुर को पत्र लिखा,
चरचा कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट, सेठिया सीटू, के महामंत्री श्री धावेंद्र सिंह ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) की समस्त परियोजनाओं एवं इकाइयों में कार्यरत कर्मियों की लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। संघ ने कहा कि वह समय-समय पर कर्मियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष उठाता रहा है, किंतु अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे अब भी समाधान की प्रतीक्षा में हैं।
संघ द्वारा प्रेषित 20 सूत्रीय मांगपत्र में औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने, संगठन को कार्यालय सुविधा उपलब्ध कराने, आईटीआई प्रशिक्षित कर्मियों हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने तथा सभी पात्र कर्मियों को समान अवसर देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अतिरिक्त सेवा पुस्तिका की प्रति उपलब्ध कराने, आवास आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, अवैध कब्जे हटाने तथा तकनीकी कर्मियों के पदनाम एवं वरिष्ठता संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग भी की गई है।
साथ ही श्री धावेंद्र सिंह समय पर वेतन भुगतान, संविदा कर्मियों को मासिक वेतन पर्ची उपलब्ध कराने, सीएमपीएफ एवं परिवार पेंशन मद में की गई कटौती का स्पष्ट विवरण देने, शिकायत निवारण हेतु ऑनलाइन अथवा टोल-फ्री प्रणाली विकसित करने, गुणवत्तापूर्ण सिविल कार्य सुनिश्चित करने, समय पर पीपीई किट उपलब्ध कराने तथा कैंटीन व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया है।
संघ ने यह भी कहा कि वर्षों से कार्यरत जनरल असिस्टेंट श्रमिकों की पदोन्नति एवं वेतनवृद्धि से जुड़े मामलों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है, ताकि कर्मियों का मनोबल बढ़े और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण स्थापित हो सके।
श्री धावेंद्र सिंह सीटिया (सीटू) ने एसईसीएल प्रबंधन से आग्रह किया है कि इन 20 सूत्रीय मांगों पर द्विपक्षीय वार्ता कर शीघ्र ठोस पहल की जाए, जिससे औद्योगिक संबंध और अधिक मजबूत हों तथा कर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। इसकी जानकारी सीटू के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सोनी ने दिया
Comments
Post a Comment