ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का किया भव्य अभिनंदन
, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य अभिनंदन,चरचा कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट,
चरचा कॉलरी। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ऑक्सफोर्ड पब्लिक हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियमस्कूल, चरचा में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास , उत्साह और उमंग के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर उन्हें शिक्षा के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाचार्यकुन्दन पाण्डेय एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक-चंदन लगाकर आरती उतार कर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही बच्चों को मिठाई खिलाकर चॉकलेट देकरविद्यालय में प्रवेश कराया गया। इस आत्मीय स्वागत से बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय परिसर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण माहौल का निर्माण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन विकसित करना तथा शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना रहा। विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधान पाचार्यकुन्दन पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, चरचा में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसके लिए इच्छुक अभिभावक विद्यालय में संपर्क कर अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं। साथ ही गरीब बच्चों को प्राथमिकता दी याजाएगा
शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यालय ने समाज को यह संदेश दिया कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं शैक्षणिक सफलता की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षात्री अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित रहे, प्रधानाचार्य ने कहा कि हम स्कूल चलाते हैं बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए किसी भी समय किसी तरह का दिक्कत हो हमसे संपर्क करके इसका समाधान निकाल सकते हैं
Comments
Post a Comment