12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल बैकुंठपुर में उत्साह पूर्वक मनाया गया बार-बार योग दिवस
**द न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल बैकुण्ठपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*चरचा कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट,
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर द न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, बैकुण्ठपुर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को योग के महत्व, लाभ एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती काजल पाठक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवन का मार्ग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष 2026 का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय *“स्वस्थ आयु के लिए योग”* है, जो मानव जीवन में योग की अनिवार्यता को दर्शाता है।
प्राचार्या काजल पाठक,ने कहा कि योग की उत्पत्ति भारत भूमि पर हुई तथा प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। आज विश्व के अनेक देशों द्वारा योग को अपनाया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योगाभ्यास के लिए समर्पित करने का आग्रह किया। साथ ही विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उत्तम स्वास्थ्य के उद्देश्य से प्रतिदिन योग कक्षा संचालित करने का निर्णय भी लिया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती काजल पाठक, शिक्षिका किरण पटेल, रोशन पाठक, काजल कश्यप, अनामता परवेज, निलेश सिंह, नैन्सी पाल, ममता मिश्रा, राकेश तिवारी, श्रीमती मीना दुबे, खुशी खांडे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि द न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, बैकुण्ठपुर, नरसिंहपुर में स्थित एक पूर्णतः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त विद्यालय है। विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्ले कक्षा से कक्षा दसवीं तक प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभिभावक विद्यालय से संपर्क कर प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय एवं प्रवेश संबंधित अन्य जानकारी हेतु विद्यालय ने अपने विभिन्न कार्यालय नंबर जारी किया है, जिसमे कॉल करके समस्त जानकारी प्राप्त किया जा सकता है : इसी क्रम में नगर पालिका शिवपुर चरचा वार्ड नंबर 6 सामुदायिक भवन में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताअन्य योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसीमे सभी ने भाग लिया कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मुढूली, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा, उप अभियंता आलोक चक्रधारी, पार्षदप्रदीप तिवारी, श्याम नारायण यादव, हरीश जायसवाल, भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment