कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी में सत्यनारायण को मिली अहम जिम्मेदारी
कोरिया जिला कांग्रेस में नई नियुक्ति, सत्यनारायण मोदी बने संयुक्त महामंत्री
चरचा, कोरिया (छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट)।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा संगठन विस्तार के तहत नई पदाधिकारी घोषणा की गई है। चर्चाकलरी क्षेत्र के कर्मठ, जुझारू एवं लोकप्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता सत्यनारायण मोदी, जिन्हें क्षेत्र में ‘बली’ के नाम से जाना जाता है, को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता द्वारा जिला संयुक्त महामंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सत्यनारायण मोदी लंबे समय से कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। वे हर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, मेहनत, कार्यकुशलता एवं जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के धनी सत्यनारायण मोदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर जमुई मोदी समाज, उनके शुभचिंतकों एवं कांग्रेस परिवार में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे इस नई भूमिका में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सत्यनारायण मोदी की कार्यशैली अनुकरणीय है और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
Comments
Post a Comment