वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का समापन
प्रभात दास की रिपोर्ट
चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़ एस,इ,सि, एल, बैकुंठपुर क्षेत्रके श्रम वीर,स्टेडियम में,खान सुरक्षा निदेशालय रायपुर, जबलपुर, एवं बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल एवं अन्य कोयला संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का समापन सह पुरस्कार वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन श्रमवीर स्टेडियम, चरचा काॅलरी, बैकुंठपुर क्षेत्र, जिला–कोरिया छ.ग. में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ,महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद उज्ज्वल कुमारता,उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एसईसीएल बिलासपुर हरीश दुहन ने किया
विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामावतार मीना, उप महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय पश्चिमी अंचल , नीरज कुमार उप महानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तरी अंचल की गरिमामयी उपस्थिति मैं समापन
हुआ,कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथियों का स्वागत, सुरक्षा स्टॉल का निरीक्षण, अतिथियों द्वारा किया गया, सुरक्षा ध्वजारोहण, सुरक्षा दीप प्रज्वलन, कोल इंडिया के कॉरपोरेट गीत, खदान में हुए मृत्यु कामगारों को 2 मिनट का श्रद्धांजलि दिया गया,अतिथियों का संबोधन, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, आयोजन किया गया,तथा सुरक्षा ध्वज फहराया गया,समारोह में उपस्थित एन. फ्रैंकलिन जयकुमार निदेशक तकनीकी/संचालन एसईसीएल बिलासपुर, बिरंची दास निदेशक मानव संसाधन एसईसीएल बिलासपुर, दरला सुनील कुमार निदेशक वित्त एसईसीएल बिलासपुर, हिमांशु जैन मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर, आर
.सी. महापात्र निदेशक तकनीकी एसईसीएल बिलासपुर, खान सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी विपुल तिवारी घटियार खान सुरक्षा निदेशक रायपुर क्षेत्र, एम.सी. जायसवाल खान सुरक्षा निदेशक जबलपुर क्षेत्र, मुकेश कुमार मिश्रा खान सुरक्षा निदेशक बिलासपुर क्षेत्र रजेश कुमार सिंह खान सुरक्षा निदेशक बिलासपुर क्षेत्र , प्रकाश राय महाप्रबंधक सुरक्षा एवं बचाव एसईसीएल बिलासपुर, वीएन झा क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र , 13क्षेत्र से आए मुख्य प्रबंधक शामिल हुए, सभी क्षेत्र के अधिकारि, कर्मचारि एवं क्षेत्रवासियों समारोह में उपस्थित हुए , खान सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं संरक्षा के संदेश को सुदृढ़ करने की बात कही गई,। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया ,समापन समारोह के दौरान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विभिन्न खदानों, इकाइयों एवं विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था उत्कृष्ट सुरक्षा कार्यों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं टीमों को पुरस्कार , प्रदान किए । इसके साथ ही सुरक्षा जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कल स्कूल से आए छात्राओं द्वारा कई भाषा में नृत्य अतिथियों का मन मोह लिया,कार्यक्रम में कोयला खनन के दौरान अपनाई जाने वाली नवीन सुरक्षा तकनीकों, आपात प्रबंधन, आपदा बचाव उपायों तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। सुरक्षा स्टॉलों के माध्यम से आधुनिक उपकरणों एवं सुरक्षित कार्य प्रणालियों का प्रदर्शन किया यह भी बताया गया कि वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा ध्वज का हस्तांतरण किया गया, जिससे आगामी वर्ष में भी सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। इस भव्य आयोजन को लेकर एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र एवं चरचा काॅलरी में उत्साह का माहौल देखने को मिला, बिलासपुर से आए कल्याण बोर्ड के सदस्य एरिया जेसीसी सभी श्रमिक संगठन के पदाधिकारी, श्रमिक कामगार एवं आम नागरिकों के शामिल हुए,
कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य व सुरक्षा से समृद्धि के संदेश के साथ किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी,एन ,झा, शह सहक्षेत्रप्रबंधक ,संजय कुमार , विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम में, खान प्रबंधक सिमरजीत सिंह, डॉ अशोक कुमार विराजी, महिला मंडल के सदस्य, नगर पालिका शिवपुर चर्चा के अध्यक्ष अरुण जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा मोहम्मद रियाज, महेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र मिश्रा,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया केसाथीउपस्थित रहे,
Comments
Post a Comment