मथुरा निवासी श्री अनिल कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने दी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

वृंदावन आगमन पर, एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने मथुरा जनपद के निवासी अनिल कुमार गुप्ता जी को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत में उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत नियुक्त किया है।
वृंदावन, मथुरा। 27 अप्रैल (नि. सं.) छटीकरा रोड रूकमणि विहार कॉलोनी के सामने स्थित आनंदी भवन पंडोरा कलेक्शन होटल में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की एक बैठक अनिल कुमार गुप्ता के सहयोग से संपन्न हुई जिसमें श्री अनिल कुमार गुप्ता जी को उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ बीपी शर्मा, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रभारी एचपी शर्मा एवं अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता को संस्था का प्रतिक चिन्ह पटका पहनाकर, संस्था की वार्षिक पत्रिका दर्पण एवं गोल्ड मैडल देकर  बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि अनिल कुमार गुप्ता जी अपने इस नए दायित्व को अच्छी तरह से निभाएंगे और संस्था के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने और संस्था के विस्तार में पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

श्री गुप्ता को बधाई देने वालों में राजकुमार, देवेंद्र सिंह पूर्व कैप्टन, हेमंत,  अवनीश शर्मा, कपिल तोमर, राजीव वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।