वसुंधरा के गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्त्री, वृद्ध और बच्चों का घर से निकलना हुआ बेहाल
(ए सी एम भारत न्यूज़ के नगर संवाददाता राजीव गुप्ता की रिपोर्ट)
वसुंधरा (गाजियाबाद) के सेक्टर 13 एवं 11 की मेन रोड, बालाजी मंदिर मार्ग पर आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में आए दिन आवारा कुत्ते राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं।
21 अप्रैल को काम पर जा रही एक महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे काटकर घायल कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला ने अपने घाव दिखाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय निवासियों में आवारा कुत्तों के पति भय और आक्रोश का माहौल है। बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं का अकेले निकलना मुश्किल हो गया है।
नगर निगम गाजियाबाद नीरो बंसी बजा रहा है। जनता ने इन हुए आवारा कुत्तों को पकड़ने एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की है
Comments
Post a Comment