मैत्री घर विधवा आश्रम का किया औचक निरीक्षण।
मथुरा वृंदावन, 15 अप्रैल। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित एक निराश्रित मैत्री घर महिला आश्रम का निरीक्षण किया। वहां के मैनेजर श्री घसीटाराम सिंह से बात कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। महिलाओं के रहने खाने का स्थान, भजन कीर्तन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और महिलाओं को नाश्ता दिए जाने के बारे में मैनेजर बाबा घसीटाराम सिंह ने बताया कि आश्रम का संचालन मेरठ के एक रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर द्वारा किया जा रहा है। इस समय इस आश्रम में 97 महिलाएं हैं जो बाबा स्वामी जगन्नाथ धाम की यात्रा के लिए गई हुई है। यात्रियों के खाने-पीने, भजन कीर्तन करने आदि सुविधाओं के बारे में बाबा से जानकारी प्राप्त की। यात्रियों के भजन कीर्तन करने का स्थान और समय बताने के साथ साथ आश्रम द्वारा दी जा रही लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया जिसका प्रबंधन बहुत ही सुंदर था। अंत में उक्त सुविधाये यात्रियों को मिल रही है कि नहीं जानने के लिए महिलाओं से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी महिलाएं यहां नहीं है वह जगन्नाथ धाम गई हुई है वहां से आने पर ही ज्ञात हो सकता है। इस तरह इस आश्रम की व्यवस्था को देखकर महिलाओं को दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अन्य लोगों से भी बात की।
Comments
Post a Comment