बिजली विभाग के कारण उपभोक्ता पस्त, कर्मचारी मस्त
परेशान हाल उपभोक्ता
मथुरा- वृंदावन। वर्टिकल के नाम पर मचा बवाल। विद्युत विभाग के कर्मचारी दफ्तरों में नहीं मिल पा रहे हैं। कर्मचारियों के इस व्यवहार से मथुरा वृंदावन की जनता हुई हलकान। वृंदावन-मथुरा के बिजली घरों पर वर्टिकल के कारण कोई भी अधिकारी जनवरी से लेकर अभी तक ऑफिस में नहीं मिल पाते। उपभोक्ता परेशान है प्रीपेड मीटर की वजह से हजारों की क्वांटिटी में कनेक्शन कट चुके हैं, लाइट है नहीं, गर्मी भीषण है। कई कई किलोमीटर से उपभोक्ता आते हैं लेकिन कोई अधिकारी मिलता नहीं है। पूरे दिन धक्का खाते हैं और फिर घर को लौट जाते हैं। दफ्तरों के चक्कर काट रहे उपभोक्ता
पीने के लिए पानी नहीं है मोबाइल चार्ज के लिए लाइट नहीं है। उपभोक्ता जाए तो जाए कहां? उपभोक्ता दर-दर भटक रहा है हर फीडर पर बुरा हाल है।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के वरिष्ठ प्रदेश प्रभारी एचपी शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता शहरी एवं अधिशासी अभियंता तृतीय से की गई है।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रभारी एचपी शर्मा ने अधिकारियों क चेतावनी देते हुए कहा है कि 3 दिन के अंदर सुधार नहीं आता है तो पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।
Comments
Post a Comment