एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की चिकित्सा प्रकोष्ठ ने गुर्दे से संबंधित जानकारी के लिए आयोजित किया चिकित्सा शिविर गोष्टी
गुर्दे से सम्बंधित बीमारी व रोकथाम पर एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की चिकित्सा प्रकोष्ठ ने आयोजित की गोष्ठी एवं काव्य पाठ
मेरठ, 9 अप्रैल। बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली,गाज़ियाबाद के तत्वाधान में एंटीकरप्शन मूवमेंट भारत(चिकित्सा प्रकोष्ठ) के द्वारा मैक्स मेड सेंटर पर गुर्दे संबंधित बीमारी व उसके रोकथाम पर एक विशेष गोष्ठी एव काव्य पाठ रखा गया
जिसमें मुख्य वक्ता डॉ विशाल सिंह (प्रोफेसर) डायरेक्टर मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली गाजियाबाद और मुख्य अतिथि डॉ ओमकार गुप्तजी(राष्ट्रीय अध्यक्ष, एंटीकरप्शन मूवमेंट भारत रहे जिसका संचालन राष्ट्रीय प्रभारी,चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ विशाल जैन और श्रीमति सरोज दुबे (अध्यक्ष,हिंदी साहित्य भारती) ने संयुक्त रूप से किया। डॉ विशाल सिंह ने गुर्दे सम्बंधित बीमारी और उसके रोकथाम के लिय मुख्य जानकारी दी।
डॉ विशाल जैन ने चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोशनी डाली l कार्यक्रम में कवि श्री सुदेश यादव "जख्मी", राष्ट्र कवि ईश्वर चंद गंभीर, उमंग मित्तल, श्री अनिल कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, रितेश माथुर, डॉ आशु मित्तल, डॉ प्रशांत शर्मा,बबिताजी, श्री एस आर राणा, श्रीरामलाल बंसल, खजान सिंह सिसोदिया, संजय शर्मा, संजीव गुप्ता, कैलाश्वती, पीसी जैन, डॉ स्वाति वर्मा, हरिओमजी, डॉ अनिल अरोड़ा जी, श्री अभिषेक शर्माजी, रोहित और विशेष रूप से आशीष गर्ग और डॉ सोमिल उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment