गैस की कालाबाजारी करने और केवाईसी करने के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध रासुका में निरुद्ध करने की मांग को लेकर डीएम साहब को दिया ज्ञापन
मेरठ, 9 अप्रैल। गैस की कृत्रिम कमी दिखाकर कालाबाजारी करना, केवाईसी करने के नाम पर अवैध वसूली करना और जनता में पैनिक फैला कर जनता को विद्रोह के लिए उकसाना राष्ट्र द्रोह है ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत कार्रवाई कराने के लिए एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने जिलाधिकारी को संबोधित एक मांगपत्र अपर नगर मजिस्ट्रेट न्यायिक श्रीमती मृदुला दुबे को सौंपा।
इससे पहले एंटी करप्शन मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालो और केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्र राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में अपर नगर मजिस्ट्रेट न्यायिक श्रीमती मृदुल दुबे से मिला और उन्हें अवगत कराया की 27 मार्च को की गई शिकायत पर आपके विभाग द्वारा 15 दिन बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिस कारण गैस वितरको और डिलीवरी मैन के हौंसले बुलंद हैं।
जनता में गैस सिलेंडर की किल्लत बताकर जनता में भय और सरकार के प्रति विद्रोह का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जो गैस वितरक अथवा गैस वितरकों के डिलीवरी मैन समय पर गैस की डिलीवरी नहीं कर रहे हैं, गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेच रहे हैं, केवाईसी करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और गैस कंपनी के मालिकों को एक अंतिम नोटिस देकर चेताया जाय, सुधार ना होने पर उनकी गैस एजेंसी निरस्त की जाए।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने बताया कि रोहटा रोड स्थित परवान इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ता संख्या 7505317248 ने 15 मार्च को अपना गैस सिलेंडर रिफिल करने के लिए रेफरेंस नंबर 2-0055378 28472 पर बुकिंग कराई थी जिसका डीएसी संख्या 232188 कंपनी द्वारा जारी किया गया था। 18 मार्च को कंपनी द्वारा मैसेज दिया गया कि आपका सिलेंडर डिलीवर कर दिया गया है जो कि वास्तव में उपभोक्ता को डिलीवर ना करके किसी अन्य व्यक्ति को ब्लैक में डिलीवर किया गया इसके बाद उपभोक्ता ने दोबारा से गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराई जिसका सिलेंडर भी 23 मार्च को कालाबाजारी की भेंट चढ़ गया। इसकी शिकायत 27 मार्च को और 1 अप्रैल को डीएम साहब के व्हाट्सएप नंबर 94544 17566 पर की गई जिस पर आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं की गई इस बात को लेकर जनता में और एंटी करप्शन मूवमेंट के कार्यकर्ताओं में रोष है। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध और शीघ्र ही कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाधिकारी से मिलने वालों में डॉक्टर ओमकार गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनिल कुमार गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, मास्टर रणपाल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हेम सिंह मोरल प्रदेश प्रभारी, रमेश शर्मा प्रदेश महासचिव, खजान सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष, मसनूद अली जिला उपाध्यक्ष, प्रभात गोयल महानगर युवा अध्यक्ष, सुशील कुमार महानगर प्रभारी, प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Comments
Post a Comment