छटीकरा (वृंदावन) के मुख्य बाजार में 400 केवी का ट्रांसफार्मर फटने का जिम्मेदार कौन
ट्रांसफार्मर मेंं लगी आगको बुझते कर्मी
छटीकरा (वृंदावन) के मेन मार्केट में 400 KV का ट्रांसफार्मर फटने के लिए जिम्मेदार कौन? अधीक्षण अभियंता या मुख्य अभियंता या अधिशासी अभियंता या तीनों? इतने मोटे नुकसान के लिए अधिकारी की जवाब देही सुनिश्चित की जानी चाहिए।एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के उत्तर प्रदेश वरिष्ठ प्रभारी एचपी शर्मा ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह 400 केवी का ट्रांसफार्मर फूंका है।
ट्रांसफार्मर फुकने के कारण और भीषण गर्मी की वजह से जनता त्राहि त्राहि करने लगी। जनता की इस पीड़ा के लिए मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय मंडल की जवाब देही बनती है।
एंटी करप्शन मवमेंट भारत उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रभारी एचपी शर्मा ने कहा कि जब से विद्युत विभाग वर्टिकल हुआ है तब से कोई भी अधिकारी फोन नहीं उठाता है और ना कोई सुनता है क्योंकि भ्रष्टाचार के द्वारा कमाई की प्रक्रिया खत्म होती दिखाई दे रही है। माननीय मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के उत्तर प्रदेश वरिष्ठ प्रभारी एचपी शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया और फूका ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाया।
एचपी शर्मा ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर दंडित करने की मांग सरकार से की है।
इस अवसर पर बंटू, विश्व पाल सिंह, जितेंद्र, पप्पू, घनश्याम, नरेश, उमेश कुमार और शशि पाल गौतम आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment