छत्तीसगढ़ में 300 कामगारों ने एटक की ली सदस्यता

छत्तीसगढ़ राज्य एटक के अध्यक्ष एवं SKMS के महासचिव का. अजय विश्वकर्मा की उपस्थिति में 300 कामगार एटक की सदस्यता ली,चरचा कोरिया छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के एटक के अध्यक्षपद भारग्रहण करने के बाद अजय विश्वकर्मा के ऊपर विश्वास रखते हुए,दीपका क्षेत्र के लगभग 300 आउट सोर्सिंग कार्य से लगे ठेका मजदूर ने एसईसीएल में किये जा रहे एटक के संघर्षो पर भरोषा करते हुए एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया l  इस अवसर पर ठेका मजदूरों को भरोषा दिलाया गया कि एसईसीएल प्रत्येक क्षेत्रो में आउटसोर्सिंग के काम से लगे श्रमिकों का शोषण हो रहा है जल्द ही पुरे एसईसीएल में आंदोलन किया जायेगा l इसी कार्यक्रम में सीटू यूनियन के क्षेत्रीय वेलफेयर के सदस्य का. गया प्रसाद चंद्रा करीब 25 साथियो के साथ एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया l कार्यक्रम में का. दीपक उपाध्याय कार्य.अध्यक्ष SKMS, बी. धर्माराव उपमहासचिव SKMS, पंकज गर्ग सचिव बिश्रामपुर, सजल मित्रा, गोपाल यादव कार्य. अध्यक्ष गेवरा, मुकेश जेसीसी सदस्य कुसमुंडा थे l कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपका के सचिव विनोद यादव अजय राठौर संतोष पटेल सहित पचासो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।