अपना दल एस ने, एकजुट होकर 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान
मेरठ, 8 अप्रैल। मासिक बैठक में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनाव में एकजुट होकर लड़ने का किया आव्हान।
सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में अपना दल एस की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपना दल एस को मजबूत करने और दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को जिले स्तर पर, विधानसभा स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर और बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।
मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने और संचालन जिला महासचिव नवनीत गुप्ता ने किया। जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने एंटी करप्शन मूवमेंट के राष्ट्रीय डॉ ओमकार गुप्ता को अपना दल एस में जिला सचिव मीडिया के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया और फूल मालाओं से संस्था में पद ग्रहण करने पर स्वागत किया।
मासिक बैठक को राष्ट्रीय सचिव अलका पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार, बलराम चौधरी, दीपा लोधी, यामीन खान, सत्यपाल, योगेंद्रसिह, रिंकू सिंह, नितिन पटेल, समर्थ गोयल, रविंद्र प्रकाश गर्ग, अनुज पाठक, शुभम शर्मा, गुलवीर, फौलाद कुरैशी, मनोज सिंह, संदेश मलिक, अलका पटेल, मनोज शर्मा, दिलशाद, नीरज भारद्वाज आदि कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
Comments
Post a Comment