एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ओमकार गुप्ता को अपना दल (एस) का जिला सचिव मीडिया नियुक किया गया

मेरठ 22 मार्च। अपना दल एस के शीर्ष पदाधिकारियो की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता को मेरठ जनपद के जिला मीडिया सचिव पद पर नियुक्त किया है।
डॉo ओमकार गुप्ता ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई कमी में न रह जाए इसी उद्देश्य से राजनीतिक दल को ज्वाइन किया गया है।
डॉ गुप्ता का कहना है कि राजनीतिक दल को ज्वाइन करने से भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को और तेजी से तथा प्रभावी ढग से लड़ा जा सकता है।
डॉ गुप्ता ने कहा कि अपना दल एस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के विस्तार में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
डॉक्टर ओमकार गुप्ता को जिला सचिव मीडिया बनाए जाने पर मास्टर रणपाल सिंह, रामलाल बसल, वीरेंद्र रस्तोगी, बीपी राणा, खजान सिंह सिसोदिया, संजय सैनी, रविंद्र सिंह मौर्य, डॉ विजेंद्र यादव, प्रीतम सिंह, राजकुमार, नित्यानंद शर्मा, हर प्रसाद शर्मा, भू प्रकाश शर्मा, स्कूल कॉलेज प्रोटेक्शन ग्रुप के तमाम सदस्य तथा एंटी करप्शन मूवमेंट भारत सभी सदस्यों ने डॉक्टर ओमकार गुप्ता को जिला सचिव मीडिया बनाए जाने पर बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।