चर्चा कोरिया में भक्ति भाव से मनाया गया श्री राम का जन्मोत्सव

चैत्र नवरात्र के  भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव भक्ति भाव से मनाया गया ,चरचा कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट,रामनवमी पर्व इस वर्ष चरचा क्षेत्र में अभूतपूर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे और मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हनुमान मंदिर, राम मंदिर एवं दुर्गा शक्ति मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिरों को आकर्षक फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दिनभर भजन-कीर्तन, रामायण पाठ और धार्मिक आयोजनों की गूंज से चरचा का माहौल आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया। दोपहर में गिरिडीह समाज द्वारा विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान डंके की गूंज, शंखनाद और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो उठा। पर्व के अवसर पर जगह-जगह खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया, वहीं शाम को भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।‌ रामनवमी के इस भव्य आयोजन ने चरचा कॉलरी में सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल पेश की। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, पार्षद प्रदीप तिवारी, संजय देवांगनएवं गणमान्य नागरिकों ने भी विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक पर्व न केवल आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम हैं। रामनवमी का यह पर्व चरचा कॉलरी में शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसकी गूंज देर रात तक सुनाई देती रही।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।