अपना दल (एस) ने घोषित की जनपद मेरठ की कार्यकारिणी
मेरठ, 22 मार्च। (नि. सं.) अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव की उपस्थिति में सर्किट हाउस के एनेक्सी में अपना दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई जिसमें क्षेत्र अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव की संस्तुति पर मेरठ जनपद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिले की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुनील गुप्ता जिला अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल जनपद को उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और प्रेस सचिव के पदों पर जिम्मेदारी दी गई है।
जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के अनुसार मेरठ जनपद की कमान 50 से अधिक ऐसे जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं के कधे पर डाली गई है जो पार्टी के वफादार सिपाही है।
Comments
Post a Comment