बच्चों ने सामूहिक कार्यक्रम में अपने दादा दादी, मात पिता और अभिभावकों को दिया सम्मान।
अभिभावक दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए अनेक प्रेरक कार्यक्रम।
दिल्ली, 18 मार्च। मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर दिल्ली के ततारपुर फेडरेशन के क्षेत्र वासियों की ओर से मातृ पितृ अर्थात अभिभावक सम्मान दिवस के रूप में बड़े ही हर्ष और उल्लास से बच्चों ने अपने माता-पिता दादा दादी की उपस्थिति में मनाया।
दर्शकों ने इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की और बच्चों में अभिभावकों के मान सम्मान के प्रति जागरूकता के लिए आवश्यक बताया।
यह कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, भावनात्मक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में वर्तमान पीढ़ी के लिए एक सुंदर और सकारात्मक सोच का प्रदर्शन देखने को मिला।
इस अवसर पर पारिवारिक मूल्यों, भावनाओं एवं आपसी संबंधों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, जिसने उपस्थित सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को भावुक एवं प्रेरित कर दिया। कार्यक्रम की प्रस्तुति में सादगी, गरिमा और गहराई स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी गई। सभी उपस्थित जनों ने इसे एक सार्थक एवं यादगार आयोजन बताया।
अभिभावक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं माता-पिता का विशेष रूप से सम्मान किया। इस दौरान बच्चों ने अपने अभिभावकों की आरती उतारी, उनका तिलक किया तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी सम्मान की भावना का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित जनों को भावुक और प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एंटी करप्शन मूवमेंट दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं टैगोर गार्डन तातारपुर फेडरेशन की ओर से दीपक रतन ने प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इस आयोजन को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पारिवारिक एकता और संस्कारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Comments
Post a Comment