पत्रकारों के हर हमले का दिया निर्भीकता से करारा जवाब - डॉ गुप्ता
मथुरा/वृंदावन, 18 मार्च। (निज संवाददाता द्वारा) एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमकार गुप्ता आज दोपहर 2:00 बजे वृंदावन स्थित अम्माजी गेस्ट हाउस पहुंचे। उनके पहुंचते ही उपस्थित पत्रकारों ने तीखे सवालों की बौछार कर दी।
डॉ. ओमकार गुप्ता ने सभी सवालों का बेबाक और निर्भीकता से जवाब देते हुए पत्रकारों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
शाम 6:30 बजे हाथरस से श्री नित्यानंद शर्मा के निवेदन पर मथुरा से डॉ. बी.पी. शर्मा, एच.पी. शर्मा, सुनील सिंह एवं हेमंत कुमार के नेतृत्व में पहुंचे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण की पावन लीला भूमि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-माला ईव पटका पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।
मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कार्यकारिणी भंग करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जैसे ही कार्यकर्ता निष्ठा के साथ भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण एवं अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सक्रियता से कार्य करेंगे, उनकी योग्यता के अनुसार उन्हे पदों पर पुनः नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मनगढ़ंत आरोपों की कोई पुष्टि या साक्ष्य मथुरा-वृंदावन के किसी भी कार्यकर्ता द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। इस आधार पर आगरा, मथुरा और अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं को क्लीन चिट दी जाती है।
डॉ. ओमकार गुप्ता ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी कार्यकर्ता या नागरिक द्वारा ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाते हैं, तो सत्यता की पुष्टि होने पर संबंधित कार्यकर्ता को तत्काल प्रभाव से संगठन से बाहर कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी या लीपापोती नहीं की जाएगी।
Comments
Post a Comment