चेन्नई ने बनारस को तीन दो से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

चेन्नई ने 3-2 से बनारस को हराकर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया।
चरचा कॉलरी। कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट, अखिल भारतीय शेषन स्मृति 50वें गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत प्रतियोगिता के आठवें दिन खेला गया मुकाबला न केवल खेल दृष्टि से रोमांचक रहा, बल्कि आयोजन की भव्यता और राष्ट्रीय स्तर की सहभागिता ने सभी को प्रभावित किया। जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई (तमिलनाडु) एवं हीरोज क्लब, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के बीच हुए इस मुकाबले में चेन्नई टीम ने 3–2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया।
 मुख्य अतिथि डीएमएस माइनिंग बिलासपुर आर,के ,सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी वी,के, राय रहे। विशेष रूप से जितेंद्र गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र बंसरीया, डॉ. वी.आर. नायक, वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक विकास शंकर ओझा, गौरव दुबे एवं सतीष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान के साथ मैच का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि आर,के ,सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के इस कोरियाजिला क्षेत्र में देशभर की फुटबॉल टीमों का उत्साहपूर्वक भाग लेना अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र की खेल संस्कृति को मजबूत करता है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 50 वर्षों से चली आ रही इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता की परंपरा को बनाए रखना सराहनीय है ,और इसे भविष्य में भी खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास होता है। इससे छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होती है। उन्होंने आयोजन समिति, खिलाड़ियों, निर्णायकों, सुरक्षाकर्मियों, चिकित्सकीय दल एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए नगरवासियों और खेल प्रेमियों के उत्साह को भी सराहा।
मैच में चेन्नई टीम के जर्सी नंबर 15 अभिजीत ने दो शानदार गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीएमएस बिलासपुर आरके सिंह के हाथों प्रदान किया गया। मैच के निर्णायक आशीष तिवारी रहे, जबकि सहायक निर्णायक पप्पू कुमार एवं आकाश पटवा, फोर्थ ऑफिशियल प्रभुल कुमार तथा मैच कमिश्नर अनिल कचेर रहे। मैदान की देखरेख एवं फिजियोथैरेपी की जिम्मेदारी एस,ई,सी,एल से सेवानिवृत्त पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मो. रफीक ने निभाई।
आयोजन समिति में अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव मो. रियाज, सह-सचिव तपेश्वर प्रसाद एवं प्रवीण डेहरिया तथा कोषाध्यक्ष महेश कुमार को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हे, कार्यक्रम में महेश यादव, धर्मवीर सिंह, अब्दुल्ला रोशन, प्रदीप डे, विजय विश्वकर्मा, फुटबॉल प्रेमी हजारों की संख्या में महाजन स्टेडियम में खेल का आनंद उठा रहे हैं।
प्रतियोगिता के आखिरी क्वार्टर फाइनल , यानी,चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल, एवं जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई (तमिलनाडु) के मध्य खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।