जनपद पंचायत बैकुंठपुर की कार्य प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, मामले की शिकायत पहुंची प्रधानमंत्री कार्यालय तक।

चरचा कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट।
जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तेंदुआ, डकाईपारा एवं चिरगुड़ा से संबंधित शिकायतें अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पोर्टल तक पहुंच चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा मामला जांच हेतु जिला मुख्यालय कोरिया भेजा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्त जांच अधिकारी द्वारा मामले की जांच शुरू किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। शिकायतों में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक अनियमितता एवं अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों को कई ग्राम पंचायतों में दरकिनार किया जा रहा है। पंचायत सचिवों पर मनमानी तरीके से कार्य करने, पंचायत कार्यालय समय पर नहीं खोलने तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप सामने आए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत स्तर से प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण पंचायतों में व्यवस्था प्रभावित हो रही है और अधिकारियों के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अब PMO स्तर से शिकायत पर जांच शुरू होने के बाद संबंधित पंचायतों की कार्यप्रणाली पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।