केरल पुलिस और सेरसा खड़कपुर के बीच होगा फाइनल का महा मुकाबला

केरला पुलिस और सेरसा खड़कपुर के बीच होगा गोल्ड कप का महामुकाबला
चरचा, कोरिया (छत्तीसगढ़) से प्रभात दास की रिपोर्ट। अखिल भारतीय शेषन स्मृति 50वां गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत ग्यारहवें दिन खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। यह मुकाबला सेरसा खड़कपुर (पश्चिम बंगाल) और जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई (तमिलनाडु) के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट के रोमांचक संघर्ष के बाद सेरसा खड़कपुर ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मैच की मुख्य अतिथि सौम्य महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम झा रहीं। विशिष्ट अतिथियों में विद्युत लता दास, संध्या रामावत, अलका चौबे एवं संगीता सिंह उपस्थित रहीं। मैच प्रारंभ से पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ खेल का शुभारंभ हुआ।
मैच के आरंभ से ही जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई ने आक्रामक खेल दिखाया, वहीं सेरसा खड़कपुर को भी कई सुनहरे अवसर मिले, किंतु दोनों टीमें मध्यांतर तक 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में भी मुकाबला तेज गति और दबाव के साथ जारी रहा। इसी दौरान जॉय यूनिवर्सिटी के जर्सी नंबर 8 खिलाड़ी जोबिन को रेड कार्ड दिखाया गया। निर्धारित समय और 10-10 मिनट के अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हो सका।
अंततः मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें सेरसा खड़कपुर (पश्चिम बंगाल) ने 5-4 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। शानदार गोलकीपिंग के लिए सेरसा खड़कपुर के बी. मंडल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार सौम्य महिला मंडल की अध्यक्ष के हाथों प्रदान किया गया।
मुख्य निर्णायक पप्पू कुमार (चरचा) रहे। सहायक निर्णायक विजय आनंद (बिलासपुर) एवं भरत कुमार, फोर्थ ऑफिशियल आशीष तिवारी (बिलासपुर) तथा मैच कमिश्नर अनिल कचेर (साउथ ईस्टर्न रेलवे) उपस्थित रहे। ग्राउंड देखरेख एवं फिजियोथैरेपी की जिम्मेदारी मो. रफीक (सेवानिवृत्त, एसईसीएल) ने निभाई। मंच संचालन एवं अतिथि समन्वय समिति के सचिव मो. रियाज द्वारा किया गया।
आयोजन समिति में अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव मो. रियाज, सह-सचिव तपेश्वर प्रसाद एवं प्रवीन डेहरिया तथा कोषाध्यक्ष महेश कुमार ने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। मंच पर नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह, क्रमिक प्रबंधक हीरा सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, चर्चा थाना प्रभारी प्रमोद पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं लगभग 15,000 फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।
आज होगा फाइनल मुकाबला
प्रतियोगिता के बारहवें दिन दोपहर 2:30 बजे से फाइनल मुकाबला केरला पुलिस और सेरसा खड़कपुर (पश्चिम बंगाल) के बीच खेला जाएगा।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एसईसीएल बिलासपुर के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दोहन एवं निदेशक (मानव संसाधन) बीरची दास होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय भैया लाल राजवाड़े, पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं वर्तमान विधायक बैकुंठपुर करेंगे। मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र बी.एन. झा भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने नगरवासियों एवं खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। खेल प्रेमियों में फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।