तीन दिवसीय निशुल्क तीर्थ यात्रा का शुभारंभ।



तीन दिवसीय निःशुल्क तीर्थ यात्रा (10 jan -12 jan) का आयोजन एवं शुभारम्भ:
मेरठ। स्वर्गीय श्री रामसरन सूबेदार जी की पावन स्मृति में उनके सुपुत्र अधिवक्ता श्री देवीसरन , इंजीनियर श्री आर. डी. सरन द्वारा उनके श्रद्धा एवं सम्मान स्वरूप एक निःशुल्क तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में श्रीधाम वृन्दावन के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करना है।

यात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री रामसरन सूबेदार जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं सेवा भावना को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर परिवार के सदस्य 
अधिवक्ता श्री सुखबीर सिंह (भाई),श्री हेमसिंह मोरल (भाई)(प्रदेश प्रभारी,उत्तर प्रदेश, एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ),श्री यशवीर सिंह, श्री योगिंदर ( भतीजा) श्रीमती सुमित्रा देवी (धर्मपत्नी), डॉ. अनीता मोरल (पुत्री), डॉ. राजकुमार बजाज (दामाद), श्रीमती लक्ष्मी नगर (पुत्रवधू) तथा डॉ. लच्छिमा (पुत्रवधू) , अधिवक्ता श्री वैभव पवार, श्री विपिन सिरोही, श्री विजय त्यागी ,श्री अरुण, श्री मयंक कैशिक, सहित अन्य परिजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव एवं आध्यात्मिकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं को मंगलकामनाओं एवं सुरक्षित यात्रा के संदेश के साथ किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।