एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की गाजियाबाद इकाई ने बनाया नए कार्यों का रोड मैप


एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की गाजियाबाद इकाई द्वारा 01/02/2026 को वर्ष 2026 की प्रथम बैठक का आयोजन गाजियाबाद नगर सचिव नितिन कंसल जी के निवास स्थान, राजनगर में किया गया।
उक्त बैठक में संस्था के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने वर्ष 2026 में किए जाने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें व्यावहारिक रूप से धरातल पर उतारने हेतु कार्ययोजना (रोडमैप) तैयार किया गया।
बैठक का संचालन एंटी करप्शन मूवमेंट गाजियाबाद ईकाई के युवा जिला अध्यक्ष आशीष सिमल्टी जी द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से नगर सचिव नितिन कंसल जी, जिला सचिव, युवा प्रकोष्ठ मोहित कुमार, पी. के. जैन जी जिला अध्यक्ष, राशि गर्ग जी (सदस्य), सीबीआई विभाग में कार्यरत श्री एम सी जैन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए निर्णय / प्रस्ताव
1. सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संस्था की प्रतिमाह नियमित बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिससे आपसी समन्वय सुदृढ़ हो तथा संस्था के उद्देश्यों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।
2. संस्था के सभी पदाधिकारियों के लिए विज़िटिंग कार्ड, लेटरहेड एवं नाम की मोहर बनवाना अनिवार्य किया गया है।
3. संस्था के सभी सदस्यों के निवास स्थान के बाहर संस्था के नाम सहित सदस्य की नेम प्लेट लगाना भी अनिवार्य किया गया है।
4. सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को यह दायित्व सौंपा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के निकटतम विद्यालयों में जाकर विद्यालय के डायरेक्टर/प्रिंसिपल से संपर्क कर संस्था के पदाधिकारियों की बैठक हेतु समय निर्धारित कराने का प्रयास करें। उक्त बैठक का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करना रहेगा।
5. गाजियाबाद शहर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज (Corruption Free Society) एवं महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) के विषय में जागरूक किया जाएगा। साथ ही वर्तमान समय में हो रहे साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी।
6. विद्यालयों एवं निकटवर्ती सोसायटियों में संस्था के बैनर तले मेडिकल कैंप आयोजित करने की व्यवस्था की जाएगी।
7. आगामी समय में गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस से समन्वय स्थापित कर संस्था के सहयोग से यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
8. संस्था का मुख्य कार्यालय दिल्ली में है।
9. संस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, चाहे वह वित्तीय विवरण (बैलेंस शीट, प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट) अथवा अन्य दस्तावेजों से संबंधित हो, तो संबंधित व्यक्ति संस्था के कैंप कार्यालय, मेरठ से प्राप्त कर सकता है। जानकारी साझा करने में संस्था की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
10. माह मार्च में आयोजित होने वाली बैठक का आयोजन श्री पी. के. जैन जी (जिला अध्यक्ष) द्वारा किया जाएगा। बैठक की तिथि एवं समय की सूचना एक सप्ताह पूर्व आप सभी के साथ साझा कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।