ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल शिवपुर चर्चा कोरिया का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

चर्चा कोरिया से प्रभात दास की रिपोर्ट
ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, शिवपुर चरचा में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
कोरिया जिले के नगर पालिका शिवपुर चरचा, वार्ड क्रमांक 6 में स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक बैकुंठपुर क्षेत्र भैयालाल राजवाड़े उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के गरिमामय आतिथ्य में संपन्न हुई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनी यादव, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजीत लाकड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, अरविंद अवस्थी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य कुंदन पांडे द्वारा आयोजित इस सफल कार्यक्रम की सभी अतिथियों ने सराहना की तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं भारत के विभिन्न राज्यों की लोक कला पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
हजारों की संख्या में उपस्थित अभिभावकों, माताओं-बहनों एवं नागरिकों ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु तालियों की गूंज से वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस भव्य आयोजन को चतुर्थ वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया गया।
अतिथियों ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर कई विद्यार्थी आज डॉक्टर, इंजीनियर और विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं — जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।