50वे अखिल भारतीय शेषन स्मृति गोल्ड कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन के संघर्षपूर्ण खेल में कड़ा संघर्ष।

50वाअखिल भारतीय शेषन स्मृति गोल्ड कप, दूसरे दिन के संघर्षपूर्ण खेल में समलेश्वरी संबलपुर उड़ीसा ने आर, की, बॉयज को 2,0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। 

चरचा कोरिया (छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट), 50वां सेसन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत प्रतियोगिता के दूसरे दिन का दूसरा मुकाबला समलेश्वरी 11, संबलपुर (ओडिशा) एवं आर,टी ,बॉयज, हैदराबाद (तेलंगाना) के मध्य खेला गया। मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि जयप्रकाश सोनी रहे। उनके साथ मंच पर हेमसागर यादव, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, प्रवीण डहेरिया, महेश कुमार यादव, मो. रियाज अहमद, नकीअहमद हरिभूमिपत्रकार अंकित अग्रवाल, तपेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार, थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय , प्रदीप डे, सुनीलविश्वकर्मा, अब्दुल्ला रोशन,सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय गान के साथ मैच का शुभारंभ कराया गया। 
मैच के शुरुआती क्षणों से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 10वें मिनट में समलेश्वरी  11, संबलपुर (ओडिशा) के जर्सी नंबर 6 हरिदास ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। आर,टी बॉयज, हैदराबाद के खिलाड़ियों ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन ओडिशा टीम की मजबूत रक्षापंक्ति ने हर प्रयास को विफल कर दिया। ओडिशा टीम ने लगातार दबाव बनाए रखते हुए मध्यांतर से ठीक 3 मिनट पूर्व जर्सी नंबर 11 लाल रंती लुंगा ने शानदार गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया। मध्यांतर तक समलेश्वरी 11, संबलपुर ने 2–0 की बढ़त बनाए रखी। मध्यांतर के बाद दोनों टीमें पुनः मैदान पर उतरीं। दूसरे हाफ में भी ओडिशा की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद पर लगातार दबाव बनाए रखा,  हैदराबाद की टीम ने पलटवार करते हुए गोल करने के कई प्रयास किए। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर बना रहा और दर्शकों ने दोनों टीमों के खेल की जमकर सराहना की।
मैच समाप्त होने तक हैदराबाद तेलंगाना टीम ने एक भी गोल नहीं कर पाया। जिससे समलेश्वरीसंबलपुर टीम जीत के करीब पहुंच गई।इसी प्रकार समलेश्वरी संबलपुर ओडिशा ने 2-0 से आर,टी, बॉयज, हैदराबाद तेलंगाना को हराया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समलेश्वरी 11,संबलपुर ओडिशा के खिलाड़ी जर्सी नंबर 6 हरिदास को जयप्रकाश सोनी के हाथों दिया गया।टूर्नामेंट के कमिश्नर अनिल कचेर हैं। मैच के रेफरी पप्पू कुमारचरचा रहे, जबकि एआर आकाश पटवा,  भरत कुमार, प्रफुल्ल कुमार एवं अतिरिक्त निर्णायक विजय विश्वकर्मा रहे। ग्राउंड मैनेजमेंट व फिजियोथैरेपी में मो. रफीक जो सेवानिवृत हो चुके हैं  अहम भूमिका रही। आयोजन समिति में अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव मो. रियाज, सह-सचिव तपेश्वर प्रसाद एवं प्रवीण डेहरिया तथा कोषाध्यक्ष महेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजकों ने नगरवासियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा इस ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता को सफल बनाने की ओर सेअपील की है। 
आज का मुकाबला स्पोर्टिंग एर्थोटी रांची झारखंड एवं एफ सी जालन,इन्फाल मणिपुर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।