अखिल भारतीय 50वा गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, दुर्गापुर ने दिल्ली पुलिस क 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई अपनी जगह।


गोल्ड कप फुटबॉल का महाकुंभ: दुर्गापुर ने दिल्ली पुलिस को 3–2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह!
चरचा कॉलरी, कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट
अखिल भारतीय शेषन स्मृति 50वें गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत प्रतियोगिता के सातवें दिन एक अत्यंत रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में एमबीएसटीसी दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) ने दिल्ली पुलिस को कड़े संघर्ष में 3–2 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
महाजन स्टेडियम में खेले गए इस मैच के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन भइया लाल राजवाड़े रहे। उनके साथ बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी.एन. झा विशिष्ट रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में सह क्षेत्र प्रबंधक चरचा आरओ संजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत सह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार द्वारा बुके भेंट कर किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ हुआ।
मैच के प्रारंभ से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दिल्ली पुलिस को कॉर्नर से गोल का अवसर मिला, जिसे वे भुना नहीं सके। वहीं दुर्गापुर को मिले अवसर को दिल्ली पुलिस के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर टाल दिया। मध्यांतर तक मुकाबला 0–0 की बराबरी पर रहा।
दूसरे हाफ में खेल ने रोमांचक मोड़ लिया। एमबीएसटीसी दुर्गापुर के जर्सी नंबर 15 श्यामल सरदार ने 5:01 मिनट पर शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मिले पेनाल्टी को जर्सी नंबर 6 ने गोल में बदलते हुए स्कोर 2–0 कर दिया। लगातार दबाव बनाए रखते हुए जर्सी नंबर 10 ने दूर से जबरदस्त किक लगाकर तीसरा गोल दागा।
दिल्ली पुलिस की ओर से जर्सी नंबर 47 मानुन ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन दुर्गापुर की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने वे बराबरी नहीं कर सके। इस प्रकार एमबीएसटीसी दुर्गापुर ने 3–2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुर्गापुर के जर्सी नंबर 3 सीमंत को मुख्य अतिथि भइया लाल राजवाड़े के हाथों प्रदान किया गया।
मैच के मुख्य निर्णायक विशाल प्रजापति, सहायक निर्णायक प्रफुल्ल कुमार एवं भरत राजवाड़े तथा फोर्थ ऑफिशियल आशीष तिवारी रहे। मैदान की देखरेख एवं फिजियोथैरेपी की जिम्मेदारी एसईसीएल से सेवानिवृत्त पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मो. रफीक ने निभाई।
अपने उद्बोधन में विधायक भइया लाल राजवाड़े ने कहा कि 50वां अखिल भारतीय शेषन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र की खेल परंपरा, युवाओं की प्रतिभा और खेल संस्कृति का गौरवशाली प्रतीक है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रही है।
आयोजन समिति में अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव मो. रियाज, सह-सचिव तपेश्वर प्रसाद एवं प्रवीन डेहरिया, कोषाध्यक्ष महेश कुमार एवं सुनील बरला, सुरक्षा प्रभारी अब्दुल्ला रोशन, प्रदीप डे, राहुल सेठ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के अगले मुकाबले में दोपहर 3:00 बजे जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई (तमिलनाडु) और हीरोज क्लब, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के मध्य मैच खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।