केरल पुलिस ने संबलपुर को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

केरला पुलिस ने संबलपुर को 2–1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह
शेषन स्मृति 50वां गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट
चरचा, कोरिया (छत्तीसगढ़) से प्रभात दास की रिपोर्ट।
अखिल भारतीय शेषन स्मृति 50वें गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत प्रतियोगिता के दसवें दिन खेला गया पहला सेमीफाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार रहा। इस रोमांचक मुकाबले में केरला पुलिस (केरल) ने समलेश्वरी 11, संबलपुर (ओडिशा) को 2–1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच का शुभारंभ अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान के साथ अपराह्न 3:12 बजे किया गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के मात्र पांचवें मिनट में केरला पुलिस के जर्सी नंबर 17 बाबली ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद समलेश्वरी 11 ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन केरला पुलिस की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
मध्यांतर से ठीक एक मिनट पहले समलेश्वरी 11 के जर्सी नंबर 18 रोबिना ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1–1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
मध्यांतर के बाद खेल के नौवें मिनट में केरला पुलिस के जर्सी नंबर 13 सुजील ने शानदार गोल दागकर टीम को 2–1 की निर्णायक बढ़त दिलाई। अंतिम समय तक समलेश्वरी 11 ने लगातार दबाव बनाया, लेकिन केरला पुलिस की सधी हुई रणनीति और मजबूत डिफेंस के सामने वे गोल करने में असफल रहे।
मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार केरला पुलिस के जर्सी नंबर 17 बाबली को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार चरचा वेस्ट जेसीसी धर्मवीर सिंह की ओर से दिया गया।
मैच अधिकारी:
मुख्य निर्णायक – विजय आनंद
सहायक निर्णायक – प्रभुल कुमार, आकाश पटवा
फोर्थ ऑफिशियल – पप्पू कुमार
मैच कमिश्नर – अनिल कचेर
मैदान देखरेख एवं फिजियोथैरेपी – मो. रफीक (एसईसीएल से सेवानिवृत्त, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी)
मंच संचालन व अतिथि समन्वय – समिति सचिव मो. रियाज
आयोजन समिति:
अध्यक्ष सह क्षेत्र प्रबंधक – संजय कुमार
उपाध्यक्ष – संदीप कुमार
सचिव – मो. रियाज
सह-सचिव – तपेश्वर प्रसाद, प्रवीन डेहरिया
कोषाध्यक्ष – महेश कुमार
मंच पर डॉ. अशोक कुमार विराजी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजीत लकड़ा, जी.एम. गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, प्रदीप डे, अब्दुल्ला रोशन, पत्रकार अंकित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, प्रकाश शर्मा, कोरिया जिला श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की अध्यक्ष कमरुननिसा, सुरक्षा प्रभारी सुनील बरला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
भारी संख्या में मौजूद दर्शकों के बीच यह मुकाबला अत्यंत रोमांचक वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के ग्यारहवें दिन दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से सेरसा खड़कपुर (पश्चिम बंगाल) और जॉय यूनिवर्सिटी, चेन्नई (तमिलनाडु) के बीच खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।