जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने किया विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण- एच पी शर्मा की रिपोर्ट

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विकास व निर्माण कार्य का निरीक्षण
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने आज अपनी टीम के साथ ग्राम फोडर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। कार्यों में मिली खामियों को दूर करने के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए।
रविवार जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने ग्राम फोंडर के पास नगला बंजारा वाली पुलिया निर्माण कार्य का मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधा सर्वोपरि है तथा ऐसे विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कार्यों में लापरवाही या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से विनोद प्रमुख और हरीश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।