सेशन श्रुति गोल्ड कप से उम्मीद है हजारों खिलाड़ियों की।
महाजन स्टेडियम में 50वा सेशन श्रुति गोल्ड कप 3 फरवरी से, चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़,एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर आने वाला है। अखिल भारतीय 50वां शेषन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में भव्य स्तर पर किया जा रहा है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पिछले पाँच दशकों से भारतीय फुटबॉल को नई पहचान देने के साथ-साथ देशभर की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करती आ रही है।बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी.एन. झा प्रतियोगिता के सचिव मोहम्मद रियाज ने जानकारी देते हुए बताया कि 50वें शेषन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 3 फरवरी 2026 से किया जाएगा। प्रतियोगिता 12 दिनों तक लगातार चलेगी तथा 14 फरवरी फाइनल मुकाबले के साथ इसका भव्य समापन होगा। स्वर्ण जयंती वर्ष को देखते हुए आयोजन को पहले से कहीं अधिक भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति एवं एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मैदान की साज-सज्जा, खिलाड़ियों के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस अखिल भारतीय सेशन श्रुति 50 वा, वर्ष पूरा करने जा रहा है,प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों की मजबूत और नामी खिलाड़ी टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाएं भी अपने कौशल, रणनीति और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी, जिससे दर्शकों को रोमांचक और उच्च स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे। शेषन स्मृति गोल्ड कप केवल एक फुटबॉल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह खेल संस्कृति, अनुशासन, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बन चुका है। इस टूर्नामेंट से अब तक कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं।
स्वर्ण जयंती संस्करण स्थानीय खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए विशेष प्रेरणा का स्रोत बनेगा। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं और फुटबॉल समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन एक बार फिर चरचा कॉलरी को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर सेशन स्मृति 50 मा वर्ष पूरा करने जा रहा है, खेल प्रेमियों के लिएविशेष पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र बी,एन ,झा, और कमेटी के सचिव मोहम्मद रियाज ने भरपूर प्रयास कर रहे हैं की सभी दर्शक खिलाड़ियों को अच्छे से अच्छा सुविधा मिले, ताकि चरचा, के गौरव पूरे भारतवर्ष में दिखाई दे
इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें वैदेश–11 गोवा, बनारस हीरोज, एसबीएसटीसी दुर्गापुर, सिरसा खड़गपुर, एमईजी बेंगलुरु, एमकेएफए बक्सर, कोवलम केरल, संबलश्वरी–11 संबलपुर, आर.टी. बॉयज़ हैदराबाद, अहीर स्पोर्ट्स क्लब नीमच, चेन्नई कस्टम, राजस्थान–11, केरल पुलिस, दिल्ली पुलिस, एफ.सी. जलान मणिपुर, न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा शामिल रहेगी।
Comments
Post a Comment