कोरिया के आयुष नाम देव रहे आकर्षण का केंद्र

कोरिया के आयुष नाम देव रहे आकर्षण का केंद्र तातापानी महोत्सव में, चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़(प्रभात दास की रिपोर्ट)
बलरामपुर मैं जिला प्रशासन के द्वाराआयोजित तातापानी महोत्सवकी सांस्कृतिक कापहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाला तातापानी महोत्सव 2026 अपने तीन दिवसीय भव्य आयोजन के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रतिष्ठित महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से हुआ, जिसने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
महोत्सव के तीनों दिनों में लोकसंस्कृति, संगीत और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। बॉलीवुड, भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के कई नामिकलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मन मोह लिया। कार्यक्रम में बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक आदित्य नारायण, भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा जैसे दिग्गजों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं कोरिया जिला के
आयुष नामदेव बने आकर्षण का केंद्र
इसी कड़ी में कोरिया जिले के गौरव, युवा गायक आयुष नामदेव ने अपनी सशक्त और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति से महोत्सव को नई ऊंचाई दी। अंतिम दिवस पर सियाधेश म्यूजिक बैंड, रायपुर के साथ मंच साझा करते हुए आयुष नामदेव ने ऐसा समां बांधा कि हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
आयुष नामदेव की गायकी, मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति और दर्शकों से सीधे जुड़ने की कला ने उन्हें युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग का चहेता बना दिया है। आज वे केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। कोरिया और सरगुजा अंचल का नाम रोशन कर रहे आयुष नामदेव अब प्रदेश के लगभग हर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रममे पहली पसंद बनते जा रहे हैं। गौरव की बात
दर्शकों ने की जमकर सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित हजारों दर्शकों ने आयुष नामदेव सहित सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को लगातार आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।
सांस्कृतिक विरासत को मिली नई पहचान
जिला प्रशासन बलरामपुर द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव न केवल पूर्णतः सफल रहा, बल्कि दर्शकों के लिए लंबे समय तक यादगार भी बन गया। तातापानी महोत्सव 2026 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। आयुष नामदेव की इस कार्यक्रम में आमंत्रित करना कोरिया जिले की गौरवकी बात है, कोरिया जिला के सभी ने नामदेव को बधाई शुभकामनाएं दिए

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।