प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने लिखा पत्र


मेरठ 11 जनवरी। प्रधानमंत्री के मिशन "2047 तक पूर्ण विकसित भारत और पूर्ण भ्रष्टाचार मुक्त भारत" की कामयाबी के लिए केवल सरकार के प्रयास ही पर्याप्त नहीं है इस मिशन को प्राप्त करने के लिए सरकार, जनता और समाजसेवी संगठनों को मिलकर सतत प्रयास करना होगा। 
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने बताया कि हम 2016 से प्रधानमंत्री जी के मिशन को 2047 से पूर्व साकार रूप देने में लगातार प्रयासरत है। 
हम देश के लाखों युवाओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक जन जागृति अभियान के तहत जागरुक कर चुके हैं और यदि हम तुलनात्मक दृष्टि से देखें कि 2016 से पूर्व इक्का-दुक्का ही भ्रष्ट कर्मचारी पकड़ में आता था जबकि आज जनता के सहयोग के कारण प्रतिदिन कम से कम 10 भ्रष्ट कर्मचारी के पकड़े जाने का समाचार नित्य प्रतिदिन अखबार में छपता है।
 इस मिशन की पूर्ण सफलता के लिए एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से भी अनुरोध किया है कि सामाजिक संगठन "एंटी करप्शन मूवमेंट भारत" को सहयोग दिया जाए जैसे सड़क मार्ग से जाने के लिए एंटी करप्शन मूवमेंट के वाहनों को फोर्स के वाहनों के समान ही छूट दी जाए तथा रेल मार्ग से आने जाने के लिए टिकट के किराए में छूट दी जाए सरकार के इस सहयोग से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पूरे जोश से कार्य कर सकेंगे। डॉक्टर ओमकार गुप्ता ने बताया कि हमने सरकार से सहयोग के लिए एक पत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, लोकसभा अध्यक्ष दिल्ली, महामहिम राष्ट्रपति जी और महामहिम राष्ट्रपति जी, उपराष्ट्रपति जी, एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को सहयोग हेतु पत्र लिखा है।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।