राष्ट्र चेतना मंच की राष्ट्रीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, 2047 से पूर्व पूर्ण विकसित एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण मिशन की सफलता हेतु सहयोग की अपील की गई
नई दिल्ली से निज संवाददाता की रिपोर्ट
आज दिल्ली स्थित “खाटू श्याम दिल्ली धाम” में “राष्ट्र चेतना मंच” दिल्ली प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्र चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री दीप अग्रवाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कमांडेंट रोहताश कुमार गुप्ता (राष्ट्रपति द्वारा गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित), राष्ट्रीय संरक्षक श्री नवीन गर्ग जी (कोषाध्यक्ष, खाटू श्याम धाम), मीडिया प्रभारी श्री महेश चुग, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमेश रुस्तगी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक से पूर्व सभी कार्यकर्ता बंधुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन किए तथा कल्कि भगवान की मूर्ति स्थापना में सहभागिता की। इस पावन अवसर पर मूर्ति स्थापना का उद्घाटन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओंकार गुप्ता, राष्ट्रीय महिला प्रभारी श्रीमती नर्वदा गुप्ता, उत्तर प्रदेश महासचिव श्री रमेश शर्मा एवं जिला मेरठ महासचिव श्री विकास सिसोदिया (मेरठ) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्र चेतना मंच एवं एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा संगठन के देशव्यापी विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत राष्ट्र गीत “वंदे मातरम्” से हुई तथा समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्र के प्रति जनसामान्य में समर्पण भाव, सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ समाज में समरसता, संस्कार, भारतीय संस्कृति के प्रति स्वाभिमान, पूर्ण विकसित भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण मिशन की सफलता हेतु जन जागरूकता का कार्य पूरे देश में किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा खाटू श्याम दिल्ली धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम गुप्ता जावेरी जी एवं अन्य पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री जावेरी जी ने राष्ट्र चेतना मंच के उद्देश्यों की सराहना करते हुए राष्ट्र चेतना जागृत करने के प्रयासों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
बैठक के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने बाबा खाटू श्याम का प्रसाद ग्रहण किया।
जागो भारत जागो।
आइए, राष्ट्र चेतना मंच एवं एंटी करप्शन मूवमेंट भारत से जुड़कर पूर्ण विकसित एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण मिशन में सक्रिय सहयोग करें।
Comments
Post a Comment