एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का संकल्प, 2047 तक भारत होगा पूर्ण विकसित एवं भ्रष्टाचार मुक्त।
उo प्र, मुरादाबाद, 5 जन.। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित और भ्रष्टाचारमुक्त भारत मिशन को मजबूत करने की दिशा में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत लगातार सक्रिय है और 2047 तक पूर्ण विकसित और भ्रष्टाचारमुक्त भारत निर्माण की दिशा में लगातार प्रयासरत है।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का एक शिष्टमंडल पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद श्री कुमार रणविजय सिंह से मिला।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के पदाधिकारी
शिष्टमंडल ने उन्हें संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया एवं नववर्ष 2026 की शुभकामनाओं के साथ संस्था का प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमकार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, एंटी करप्शन वारियर दिवाकर रस्तोगी, जिला अध्यक्ष निकुंज रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व पी.एस. सतेंद्र कुमार रस्तोगी एवं व्यापारी नेता अरुण गोयल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इसी क्रम में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का शिष्टमंडल आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद पहुंचा, जहां डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. मोहनलाल आर्य, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह एवं प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार शुक्ला से मुलाकात की गई।
छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया।
चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मुरादाबाद में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के बुद्धिजीवी, प्रोफेसर एवं डॉक्टर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। हमारा सकल्प, 2047 तक विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त भारत, सशक्त युवा एवं सशक्त भारत।
इसी क्रम में शिष्टमंडल आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद पहुंचा, जहां डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. मोहनलाल आर्य, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह एवं प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार शुक्ला से सार्थक संवाद हुआ।
छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक किया गया एवं यह निर्णय लिया गया कि मुरादाबाद में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
Comments
Post a Comment