वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन 18 जनवरी को श्रमवीर स्टेडियम में
चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट। एस,इ,सि, एल, बैकुंठपुर क्षेत्र श्रम वीर,स्टेडियम में,खान सुरक्षा निदेशालय रायपुर, जबलपुर, एवं बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल एवं अन्य कोयला संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह 18 जनवरी 2026 रविवार को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन श्रमवीर स्टेडियम, चरचा काॅलरी, बैकुंठपुर क्षेत्र, जिला–कोरिया छ.ग. में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद उज्ज्वल कुमारउपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एसईसीएल बिलासपुर हरीश दुहन करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामावतार मीना, उप महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय पश्चिमी अंचल तथा नीरज कुमार उप महानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय उत्तरी अंचल की गरिमामयी उपस्थिति मैं समापन होगा,कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथियों का स्वागत, सुरक्षा स्टॉल का निरीक्षण, सुरक्षा ध्वजारोहण, सुरक्षा दीप प्रज्वलन, अतिथियों का संबोधन, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा सुरक्षा ध्वज का हस्तांतरण किया जाएगा। समारोह में उपस्थित एन. फ्रैंकलिन जयकुमार निदेशक तकनीकी/संचालन एसईसीएल बिलासपुर, बिरंची दास निदेशक मानव संसाधन एसईसीएल बिलासपुर, दरला सुनील कुमार निदेशक वित्त एसईसीएल बिलासपुर, हिमांशु जैन मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर, आर
.सी. महापात्र निदेशक तकनीकी एसईसीएल बिलासपुर, खान सुरक्षा निदेशालय के अधिकारी विपुल तिवारी घटियार खान सुरक्षा निदेशक रायपुर क्षेत्र, एम.सी. जायसवाल खान सुरक्षा निदेशक जबलपुर क्षेत्र, मुकेश कुमार मिश्रा खान सुरक्षा निदेशक बिलासपुर क्षेत्र रजेश कुमार सिंह खान सुरक्षा निदेशक बिलासपुर क्षेत्र , अन्य अधिकारी प्रकाश राय महाप्रबंधक सुरक्षा एवं बचाव एसईसीएल बिलासपुर, वीएन झा क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र , शह क्षेत्र प्रबंधक संजय कुमारसहित एवंआयोजकों ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों से समारोह में उपस्थित होकर खान सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं संरक्षा के संदेश को सुदृढ़ करने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना है। समापन समारोह के दौरान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विभिन्न खदानों, इकाइयों एवं विभागों द्वारा किए गए उत्कृष्ट सुरक्षा कार्यों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं टीमों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सुरक्षा जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी, जिसके माध्यम से सुरक्षा पहले का संदेश जन–जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में कोयला खनन के दौरान अपनाई जाने वाली नवीन सुरक्षा तकनीकों, आपात प्रबंधन, आपदा बचाव उपायों तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सुरक्षा स्टॉलों के माध्यम से आधुनिक उपकरणों एवं सुरक्षित कार्य प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।कार्यक्रम के अंत में सुरक्षा ध्वज का हस्तांतरण किया जाएगा, जिससे आगामी वर्ष में भी सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र एवं चरचा काॅलरी में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठन प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों के शामिल होंगे कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य व सुरक्षा से समृद्धि के संदेश के साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बीएन झा, शह क्षेत्रप्रबंधक संजय कुमार केदेख रेखमैं किया जा रहा है,
Comments
Post a Comment