भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वo अटल बिहारी वाजपेयी की अटल परिसर का भव्य उद्घाटन

(एसीएम भारत न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रभात दास की रिपोर्ट) 
चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़, अटल बिहारी वाजपेई जी के  101वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 06 स्थित मुख्य मार्ग में नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रहे, जिन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के 115 अटल परिसरों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत , बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भईया लाल राजवाड़े उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव (लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री) ने की। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, अपर कलेक्टर डी.डी. माण्डवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना विजय राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जयसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदुली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा,उप अभियंता आलोक चक्रधारी, पार्षदगण धर्मपाल, संतोषी एक्का, रामकली पाल, संजय देवांगन, कुंडल सायं, सफाई निरीक्षक हरिश जयसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका कर्मचारीगण, सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पूर्व छत्तीसगढ़ी सुगा नृत्य के माध्यम से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अटल परिसर को नगर के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया। वहीं वार्ड क्रमांक 5 कि पार्षद श्रीमती रामकली पाल ने अटल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने निधी से सभी स्वच्छता दीदी व सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए।
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके नाम से निर्मित यह परिसर नगर के विकास, सामाजिक गतिविधियों और जनसरोकारों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अटल जी के विचारों से प्रेरित करेगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े ने कहा कि अटल जी के विचार आज भी देश को दिशा दे रहे हैं। अटल परिसर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जयसवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व सुशासन और विकास का प्रतीक रहा है। अटल परिसर नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले 18 महीनों में कोई कार्य नहीं होने की बात भ्रामक है।



 
वर्तमान कार्यकाल में अधोसंरचना मद से लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से 56 विकास कार्य किए गए हैं। इनमें 80 लाख रुपये से टिपर, ई-रिक्शा, डस्टबिन सहित स्वच्छता संसाधन, वार्ड क्रमांक 1 शिवपुर में 78 लाख रुपये से विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट, 30 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर निर्माण, छठ घाट पर सूर्य मंदिर तथा एसईसीएल चौक पर श्रमिक चौक का निर्माण शामिल है।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष निधि से कुमार गार्डन का सौंदर्यीकरण, शव वाहन, मर्चरी फ्रीजर, समाजिक भवनों एवं शेड निर्माण जैसे अनेक जनोपयोगी कार्य संपन्न किए गए हैं। नपाध्यक्ष ने बताया कि आगामी समय में 2 करोड़ रुपये की लागत से विवाह घर, करोड़ों रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक एवं पाइपलाइन विस्तार, 3 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर, सामुदायिक भवन, टावर चौक सौंदर्यीकरण तथा 6 लाख रुपये की लागत से हनुमान मंदिर निर्माण जैसे कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। 
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंच का संचालन पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने की, कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।