अंबिकापुर में आयोजित स्टेट क्वीन दो दिवसीय मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन, सुरेश खरे की बेटी ने जीता गोल्ड।

चरचा कोरिया छत्तीसगढ़ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्वीन, दो दिवसीय मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन अंबिकापुर में किया गया जिसमें बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 
प्रतियोगिता में बिलासपुर से कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें से सभी 21 प्रतिभागियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर में आयोजित कौन कीटो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बिलासपुर के बच्चों ने अनुशासन, तकनीक और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले गोल्ड मेडल जीतकर लौटे। सभी खिलाड़ियों ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने सभी बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनकी जीत पर बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। बच्चों ने प्रतियोगिता से जुड़े अपने अनुभव और उपलब्धियों को पुलिस अधीक्षक के साथ साझा किया। कोच ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणा से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत हासिल कर बिलासपुर व संभाग का नाम रोशन किया।

गरिमा खरे पिता सुरेश खरे जो आर, बी हॉस्पिटल मेडिकल इंस्टिट्यूट कॉरपोरेट विभाग में बड़े बाबू हैं,कहा कि हम लोग हाल ही में अंबिकापुर गए थे, जहाँ हमारा मार्शल आर्ट का स्टेट लेवल प्रतियोगिता आयोजित हुआ था। यह मेरा दूसरा टूर्नामेंट था। इस प्रतियोगिता में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला फाइट कैसे की जाती है, नियम क्या होते हैं और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला कैसे किया जाता है। प्रतियोगिता का अनुभव बहुत अच्छा रहा और हमें बहुत मज़ा आया। मैं मानती हूँ कि अगर सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे-छोटे बच्चे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर ब्लैक बेल्ट हासिल कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर में आयोजित यह मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हमारे लिए एक बेहतरीन अनुभव रही। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमने बहुत कुछ सीखा और अपने खेल कौशल को और निखारने का अवसर मिला। सभी खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया। आगे भी हम इसी तरह मेहनत कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।बिलासपुर के इन होनहार खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है और आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ साथ ही बिलासपुर के बुद्ध जीबी आम नागरिक को सरहन की और सभी का उज्जवल भविष्य की कामना किया

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।