अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने गरीब वैश्य परिवारों को किए रजाई का वितरण
वैश्य समाज के ऐसे परिवार जो मजदूरी करते हैं और उनकी महिलाए अमीरों के घर में चौका बर्तन करके अपने परिवारो का लालन पालन करते हैं।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने इन गरीब परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। बंटी किनौनी ने कहा कि जब हम गरीबों की मदद करते हैं तब भगवान मदद करने वालों की मदद स्वय करते हैं।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने निर्बल परिवारों को सर्दी से बचाव हेतु 15 रिजाई वितरित की है!
गरीबों को रजाई वितरण करने में सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से सुरेंद्र अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष), विनोद संगल(जिला अध्यक्ष), भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला महासचिव अमित उर्फ बंटी किनौनी, टोनी बिंदल, उपेंद्र बंसल, एल के मित्तल, आरके गोयल, सुनील गर्ग, बीएम गुप्ता, वेद प्रकाश मंगल, ललित अग्रवाल, शिवकुमार संगल, आदि गणमान्य उपस्थित रहे!
Comments
Post a Comment