यह वृद्ध आश्रम है या कूड़ा घर, जांच की आवश्यकता है।
मथुरा, 26 दिसं.। (निज प्र.) एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा अपने साथियों सहित ढेरुआ फाटक यमुनापार लक्ष्मी नगर मथुरा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे।
वृद्ध आश्रम के निवासियों ने आप बीती बताते हुए कहां कि वृद्ध आश्रम में गंदगी का बहुत बुरा हाल है। यहां के केयरटेकर सारा कूड़ा आश्रम के अंदर ही डाल देते है जिस कारण यहां पर बीमारियों का आतंक है। निरीक्षण करने के बाद वृद्ध आश्रम के अंदर दूध की खाली बोतले और पन्नी के पैकेट व गंदगी चारों ओर फैली हुई थी।
आश्रम के वृद्ध बुजुर्गों ने पूछताछ में बताया कि यहां चाय, खाना, नाश्ता भी मानको के आधार पर नहीं मिलता। वृद्ध आश्रम के पीड़ित लोग अपनी समस्या बताने में संकोच कर रहे थे। वे डरे डरे से और सहमे हुए थे। आश्रम के बाहर तो गंदगी का बहुत ही बुरा हाल था। बाहर गंदगी का ढेर देखकर ब्रज प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा नाराजगी व्यक्त की और आश्रम कर्मियों से बात की।
वृद्ध आश्रम प्रभारी भगवान एवं वहां की वार्डन निशा हम से दूर दूर भागने लगे। भागते-भागते उन्होंने बताया कि हमें कुछ प्राप्त नहीं होता जबकि सारा हिस्सा समाज कल्याण अधिकारी पी जाते है
एंटी करप्शन मोमेंट भारत के ब्रिज प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से इस और ध्यान देने की अपील की है यदि यह व्यवस्था 15 दिन के अंदर डर नहीं सुधरती है तब उच्च अधिकारियों को लिखा जायएगा।
Comments
Post a Comment