बंगला देश में सनातनी हिंदुओं की रक्षा करने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग -
हरियाणा, राष्ट्र चेतना मंच के अध्यक्ष रोहतास गुप्ता ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों विशेषकर सनातनी लोगों के विरुद्ध हो रहे हमलों की कड़ी भर्त्सना की है और भारत सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर सनातनी हिंदुओं की रक्षा करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष श्री गुप्ता जी ने कहा है कि भारत सरकार को चाहिए कि वह तुरंत दूसरे देशो के सहयोग से यह सब रुकवाये और जरूरत पड़े तो स्वयं ठोस एक्शन ले।
यदि ऐसा नहीं किया गया तो जल्दी ही बांग्लादेश आतंकिस्तान पाकिस्तान की आतंकवादियों की राजधानी बन जाएगा जिसका मुख्य प्रभाव भारत पर होगा। इसलिए जागो भारत जागो। जय हिन्द जय भारत। वंदे मातरम्।
Comments
Post a Comment