एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।

दिल्ली,22 अगस्त। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी के युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के लाखों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की ओर से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती नर्वदा गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव श्री अनिल कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश महासचिव रमेश शर्मा, मेरठ महानगर बेसिक शिक्षा प्रकोष्ठ के महासचिव विकास सिसोदिया ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय जाकर युवा, मेहंती, कर्मठ और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का प्रतीक चिन्ह, 
संस्था की मैगजीन, संस्था की डायरी और संस्था की ओर से सम्मान प्रतीक पगड़ी भेंट की गई। 
इस अवसर पर आदरणीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की दिशा में किया जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और एंटी करप्शन मूवमेंट भारत को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा