कड़ाके की सर्दी के बीच, एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की छत्तीसगढ़ ईकाई ने, गरीबों को किया कंबलों का वितरण

सरगुजा संभाग(छत्तीसगढ़) की एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ईकाई के सदस्यों के द्वारा किया गया कंबल वितरण।,
छत्तीसगढ़, सरगुजा संभाग, कड़ाके की ठंड और लगातार पड़ रहे घने कुहासे को देखते हुए सरगुजा संभाग के अध्यक्ष प्रभात दास ने अपने साथियों के साथ मिलकर मानवीय पहल करते हुए बुजुर्गों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।  
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत चेरवापारा पांडू बस्ती  में आयोजित किया गया, जहां पणडा जनजाति के गरीब, बुजुर्ग एवं असहाय महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए।
              कम्बल के लाभार्थी 
कार्यक्रम में सरगुजा संभाग एंटी करप्शन मूवमेंट टीम के अध्यक्ष, महासचिव, पत्रिका ब्यूरो संरक्षक,संरक्षक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी  पत्रकार सहित हरिभूमि चरचा व आप कि बात जिला कोरिया, प्रभात दास एसीएम भारत न्यूज़,एवं कमरुनिशा खबर आईना ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। सभी ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीन्द सिंह ने कहा कि शीतलहर और अत्यधिक ठंड के दौरान समाज के कमजोर वर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई लोग रातें खुले आसमान या असुरक्षित स्थानों पर बिताने को मजबूर होते हैं। ऐसे समय में उनकी सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया, एंटी करप्शन मूवमेंट भारत हमेशा गरीबों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के साथ खड़ा है और रहा है।


कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग उपस्थित रहे। बुजुर्गों, महिलाओं एवं असहाय लोगों को प्रतिनिधियों के माध्यम से कंबल प्रदान किए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि ठंड के मौसम में किसी को भी असहाय छोड़ना उचित नहीं है, इसलिए इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने प्रशासन एवं समाजसेवी संगठनों से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण बीमार न पड़े या अपनी जान न गंवाए।

कंबल प्राप्त करने वालों में पण्डो जनजाति के मनोज पण्डो, इतवारिया पण्डो, अटरिया पण्डो, बिफइया पण्डो, पार्वती पण्डो, शिव पण्डो, नंद कुमार पण्डो, साहेब लाल पण्डो, समय लाल, बहलो, कलेसरी, फुलेश्वरी एवं सुशीला पण्डो शामिल रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
बुजुर्गों और लाभार्थियों ने संगठन के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में परस्पर सहयोग और संवेदनशीलता ही सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाती है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सेवा और इंसानियत का सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।