एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र ने नारी शक्ति खेल महोत्सव का किया भव्य आयोजन

एस,इ,सि,एल बैकुंठपुरक्षेत्र ने नारी शक्ति खेल महोत्सव का क्षेत्र में भव्य आयोजन,
चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़। एस,इ,सि,एल बैकुंठपुर क्षेत्र केद्वारा महिलाओं को खेल एवं फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  नारी शक्ति खेल महोत्सव का आयोजन दिनांक 12 एवं 13 दिसंबर 2025 को बी.के. दास मेमोरियल स्टाफ क्लब,  बैकुंठपुर क्षेत्र में किया गया। 
यह दो दिवसीय खेल महोत्सव श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर के तत्वावधान में तथा सौम्य महिला समिति, एस,इ,सी,एल बैकुंठपुर क्षेत्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सौम्या महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा द्वारा किया गया।

इस खेल महोत्सव में कंपनी की महिला कर्मचारी एवं कर्मचारियों की पत्नियों सहित 150 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, शॉर्ट ट्रैक रेस, रिले रेस के साथ-साथ मनोरंजक खेल जैसे चम्मच-नींबू दौड़, मटका दौड़, तीन टांग दौड़, जलेबी दौड़ एवं रस्सी कूद का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता की।
विभिन्न खेल श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लगभग 50 महिला प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती पूनम झा, अध्यक्ष, सौम्य महिला मंडल,बैकुंठपुर क्षेत्र ने कहा कि फिटनेस दैनिक जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और महिलाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल एवं फिटनेस आधारित जीवनशैली न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क का भी पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर यह भी जानकारी दी गई कि इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कुछ प्रतिभागियों का अगले सप्ताह हसदेव क्षेत्र में आयोजित होने वाले फाइनल इवेंट हेतु चयन किया जाएगा।
एस,इ,सी,एल, द्वारा आयोजित यह खेल महोत्सव महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। इसकी जानकारी वरिष्ठ कार्मिक प्रबंधक गौरव दुबे ने बताया कि कई ऐसे कार्यक्रम है जो कंपनी में कार्य करने वाले कामगार महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा काफी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी महिलाएं उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।