बैकुंठपुर क्षेत्र में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन, विशेषज्ञों ने बताएं कैंसर से बचाव के उपाय और इलाज

सरगुजा संभाग के वरिष्ठ पत्रकार प्रभात दास की रिपोर्ट 
चरचा, जिला कोरिया छत्तीसगढ़। सामाजिक स्वास्थ्य हेतु समर्पण की भावना के साथ एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के सौजन्य से स्थानीय साकेत सदन में वर्ष 2025 के 13 दिसंबर को चरचा,आर, ओ में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना था।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर रोग के प्रमुख कारणों, लक्षणों, बचाव के उपाय एवं आधुनिक इलाज की जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र, बी.एन. झा एवं सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनंत एम. केरके, डॉ. चंद्रकांत नाग, डॉ. मीनाक्षी केरके एवं डॉ. मनीषा नाग का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र बी.एन. झा ने कहा कि संपूर्ण विश्व में कैंसर जैसी बीमारी का तेजी से बढ़ता प्रसार अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि️ कि बैकुंठपुर क्षेत्र अपने कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे खदान क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सही जानकारी का लाभ मिल सके।
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान एवं नशे से दूर रहने, संतुलित आहार अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं एवं पुरुषों में होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन पुरुषोत्तम विश्वकर्मा द्वारा किया गया। शिविर के सफल आयोजन में विकास शंकर ओझा (उप कार्मिक प्रबंधक, बैकुंठपुर), ददन राम (कार्मिक प्रबंधक, चरचा), जितेंद्र श्रीवास्तव (श्रम संघ प्रतिनिधि), नीरज गुप्ता (संरक्षक, जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया), प्रकाश शर्मा, अंकित अग्रवाल, प्रभात दास, श्रम संघ महिला नेत्री अमृता सिंह, सुमन एक्का, सुनील बरला सुरक्षा प्रभारी चरचा,तथा शंभू मोदनवाल की विशेष योगदान रही।
कैंनसर जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारी, उनके परिजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Comments

Popular posts from this blog

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर कर रही थी महिला शासकीय सेवा, जांच में पाए गए प्रमाण पत्र फर्जी।

भव्य स्वागत के साथ चर्चा पहुंची साध्वी सरस्वती जी, 20 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था की ओर से मैगजीन दर्पण और संस्था की एक डायरी नव वर्ष की भेंट के रूप में प्रदान की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।