श्रमिकों को नहीं मिला वेतन, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी-
चरचा, आ,रो बेस्ट इंन क्लाइंन पर 5 श्रमिक संगठनों में से एक ही श्रमिक संगठन बी,एम,एस, ने किया धरना प्रदर्शन।
चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़। एस,इ,सी,,एल बैकुंठपुर क्षेत्र के चरचा,आर,ओ, बेस्ट मुहाडेपर पांच श्रमिक संगठनो ने कहा था कि वेतन नहीं मिलने के कारण धरना प्रदर्शन करेंगे परंतु 5 में से सिर्फ एक श्रमिक संगठन बीएम,एस ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया बता दें कि कामगारों को वेतन 2 या 3 तारीख को मिल जाता था लेकिन 7 तारीख होने के बावजूद भी भुगतान नहीं हो पाया इससे श्रमिकों में काफी आक्रोश है क्योंकि किसी को बैंक लोन की ई एम आई चुकानी होती है, किसी को अपने बच्चे की फीस जमा करनी है, किसी के बच्चे बाहर पढ़ रहे हैं उनको पैसा भेजना है।
वेतन का भुगतान नहीं होने से काफी दिक्कत आ रहा है इस कारण श्रमिक संगठनो ने बेस्टखदान मुहाडे पर जमकर नारेबाजी प्रबंधन के खिलाफ किया।
धरना प्रदर्शन में बीएमएस श्रमिक संगठन के जितेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अनेक कामगारो ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। कामगारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आज तक पेमेंट नहीं होता है तो सभी श्रमिक काम बंद करेंगे जिसके लिए प्रबंधन वर्ग जिम्मेदार रहेगा।
Comments
Post a Comment