एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की गाजियाबाद इकाई ने 2025 में किये गए कार्यों की समीक्षा की और 2026 के लिए किए जाने वाले कार्यों का रोड मैप तैयार किया।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की गाजियाबाद इकाई द्वारा बैठक का आयोजन सिमल्टी कामर्स क्लासेस विवेकानंद नगर में किया गया जिसमें सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों ने
मीटिंग में 2025 में किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा 2026 में किए जाने वाले कार्यों का रोड मैप तैयार किया।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में से कुछ अति महत्वपूर्ण प्रस्ताव इस प्रकार है-
१. मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि आगामी वर्ष 2026 में प्रति तिमाही एक पदाधिकारी द्वारा मीटिंग का आयोजन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा एवं प्रति महा ऑनलाइन मीटिंग का भी आयोजन किया जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
२. गाजियाबाद इकाई को और सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारी अपनी टीम बनाएंगे जिसमें नए सदस्यों को जोड़ने एवं संस्था के विकास के बारे में चर्चा की जाए।
३. गाजियाबाद इकाई द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर होनहार छात्रों को संस्था के नाम के साथ प्रशंसा प्रपत्र एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे, तथा स्कूलों में जाकर बच्चों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक किया जाए।
४. यातायात पुलिस से संपर्क कर संस्था के बैनर तले यातायात जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
५. कुछ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर 25 दिसंबर 2025 में गाजियाबाद इकाई के सदस्य एवं पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलने संस्था के कैंप कार्यालय मेरठ मिलने जाएगा।
मीटिंग का संचालन गाजियाबाद जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशीष सिमल्टी जी द्वारा किया गया। आज की मीटिंग में उपस्थित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी नितिन कंसल जी, मोहित कुमार –जिला सचिव (युवा प्रकोष्ठ), प्रमोद कुमार जी (जिला सचिव) एवं पी.के. जैन जी (जिला अध्यक्ष) ऑनलाइन सम्मिलित रहे।
Comments
Post a Comment