कोल माइन के प्रबंधक को पटका पहना कर तथा संस्था की पुस्तक देकर किया स्वागत
चर्चा, कोरिया (छत्तीसगढ़)। भ्रष्टाचार के विरुद्ध आम जनता को जागरूक करने की कड़ी में आज दिनांक 25 नवंबर को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉओमकार गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष नजम जिया सिद्दीकी, मेरठ जिला अध्यक्ष खजान सिंह सिसोदिया, कोरिया सांगुजा संभाग अध्यक्ष प्रभात दास चर्चा कॉलरी के वरिष्ठ पत्रकार, अंकित अग्रवाल ने चर्चा स्थित कोल माइन का भ्रमण किया और प्रबंध महोदय को एंटी करप्शन मूवमेंट की पुस्तिका देकर तथा अंग वस्त्र पहनकर प्रबंधक सिमरनजीत सिंह का स्वागत किया।
कोल माइन में काम करने वाले कामगार तथा मैनेजर सिमरनजीत सिंह से मुलाकात की।
डॉ ओमकार गुप्ता ने कामगारों के सामने आने वाली समस्याओं में बारे में तथा उनके उज्जवल भविष्य के बारे में और क्या बेहतर किया जा सके पर चर्चा।
डॉ ओमकार गुप्ता ने मृदुभाषी, कार्य में निपुण, तथा कुशल प्रशासक और वहां मौजूद एक-एक चीज को कैसे प्रबंध किया जाए कि कम समय, कम लागत और सीमित संसाधनों को आधुनिकतम तरीके से मैनेज करने वाले मैनेजर श्री सिमरनजीत सिंह की कार्य प्रणाली के लिए साधुवाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment